सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अचानक पहुंच गए। कोल, खरवार और गौड़ समाज के लोग जमीन विवाद और मारपीट की शिकायत लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को घर भेजने की कोशिश की, जानिये बड़ा अपडेट…

सैकड़ों ग्रामीण अचानक राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे
Sonbhadra: जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दोपहर में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष अचानक परिसर में पहुंच गए। इतनी बड़ी भीड़ को एक साथ थाने में देख पुलिस अधिकारी भी हैरान और परेशान हो गए। खास बात यह रही कि कई लोगों को खुद यह स्पष्ट नहीं था कि उन्हें कोतवाली क्यों बुलाया गया है।
रमजान और होली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में थी। ऐसे समय में एकाएक भारी भीड़ का थाने पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। स्थिति को संभालने के लिए तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल को सक्रिय किया गया।
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों से बड़ी संख्या में कोल, खरवार और गौड़ समाज के लोग राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे थे। भीड़ में शामिल महिलाएं और पुरुष कोतवाली परिसर में ही जमीन पर बैठ गए और अपनी-अपनी समस्याएं बताने लगे।
Sonbhadra News: जेल से परीक्षा हॉल तक… पुलिस अभिरक्षा में लिखी उत्तर पुस्तिका, पढ़ें ये अनोखी खबर
भीड़ को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कोई जनसभा आयोजित हो रही हो। इस दौरान कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और उप पुलिस अधीक्षक रणधीर मिश्रा एक अन्य मामले में प्रेस वार्ता कर रहे थे। अचानक भारी भीड़ के पहुंचने से कुछ देर के लिए पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई।
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष अचानक परिसर में पहुंच गए। इतनी बड़ी भीड़ को एक साथ थाने में देख पुलिस अधिकारी भी हैरान और परेशान हो गए। खास बात यह रही कि कई लोगों को खुद यह स्पष्ट नहीं था कि उन्हें… pic.twitter.com/56uqKtRGQ4
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 1, 2026
भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस पर मारपीट और जंगल की जमीन से जुड़े विवादों को लेकर शिकायतें कीं। कई ग्रामीणों का आरोप था कि वन विभाग की जमीन पर कब्जे और पट्टा दिलाने के नाम पर उनसे पैसे लिए गए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
कोतवाली परिसर में धरना
थाना चकरघटा, जिला चंदौली से आए निजामुद्दीन नामक ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने जंगल विभाग की जमीन पर कब्जा किया है और पट्टा दिलाने के लिए एक वकील को दो माह पहले 25 हजार रुपये दिए थे। ग्रामीण के अनुसार, उन्हें आज राबर्ट्सगंज कोतवाली में बुलाया गया था, इसी सूचना पर वे यहां पहुंचे। उनके साथ अन्य महिलाएं और पुरुष भी आ गए, जिनमें से कई लोग सिर्फ समाज के लोगों के कहने पर भीड़ का हिस्सा बन गए।
भीड़ के कोतवाली पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस ने लोगों को समझाया कि किसी भी समस्या का समाधान कानूनन प्रक्रिया के तहत ही संभव है और इस तरह एक साथ थाने में इकट्ठा होने से अव्यवस्था फैल सकती है।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सभी ग्रामीणों को शांतिपूर्वक वापस उनके घर भेज दिया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जमीन विवाद और अन्य शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Sonbhadra News: सोनभद्र को मिलेगा 52 करोड़ की परियोजना का ये बड़ा तोहफा
घटना के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। यह जांच की जा रही है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ कोतवाली में किसने बुलाया और इसके पीछे क्या मंशा थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी है।