हिंदी
मुजफ्फरनगर में खौफनाक हादसा (IMG: Dynamite News)
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। हाईवे पार कर रहे बुलेट सवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऐसी टक्कर मारी कि कुछ ही सेकंड में उसकी जान चली गई। हादसे का पूरा मंजर हाईवे पर लगे नगर पंचायत के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यह दर्दनाक हादसा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना पुरकाजी थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित फलौदा कट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त की रात करीब 40 वर्षीय जावेद निवासी बरला बाइक से जा रहे थे। बताया गया कि वह फलौदा कट के पास हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी।
बिना माल की सप्लाई, कागजों में करोड़ों का खेल! मुजफ्फरनगर से फरीदाबाद तक ED का बड़ा एक्शन
इस सड़क हादसे की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना हाईवे पर लगे नगर पंचायत के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कैमरे में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार हाईवे पार करने के लिए आगे बढ़ता है और इसी दौरान तेज गति से आती स्कॉर्पियो उसकी बाइक से टकरा जाती है। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुजफ्फरनगर में खौफनाक हादसा, बुलेट सवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; मौके पर मौत@Uppolice @muzafarnagarpol #Roadaccident #Muzaffarnagar pic.twitter.com/J8zCV8vvFR
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 24, 2026
हादसे में जावेद की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। एक सड़क हादसे ने परिवार से अपना सदस्य छीन लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जावेद की मौत से इलाके में भी शोक का माहौल है। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
घटना के बाद पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिर फारूकी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि हाईवे के कट, तिराहे या चौराहे पर बाइक या कार मोड़ते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। दाएं-बाएं और आगे-पीछे देखकर ही सड़क पार करनी चाहिए।
Location : Muzaffarnagar
Published : 24 August 2026, 8:16 PM IST