चर्च जाने का दबाव, धर्मांतरण का आरोप और देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी; बदायूं में क्या है पूरा मामला?

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में एक ईसाई मिशनरी से जुड़े कार्यकर्ता पर गरीब परिवार को कथित तौर पर लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने और चर्च जाने का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। दंपती ने प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित व्यक्ति का पक्ष सामने आना बाकी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 24 August 2026, 7:58 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं में धर्मांतरण को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। ईसाई मिशनरी से जुड़े एक कार्यकर्ता पर गरीब और दलित परिवारों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। आरोप सरकारी अस्पताल की कैंटीन चलाने वाले नीरज भारती पर लगा है। शिकायतकर्ता का दावा है कि नीरज पिछले कई वर्षों से मिशनरी के संपर्क में है और आर्थिक मदद का लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है। वहीं, एक कथित चर्च में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

अब पढ़ें पूरा मामला

मामला बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले विनोद और उनकी पत्नी सबिता का आरोप है कि करीब चार साल पहले नीरज भारती का उनके घर आना-जाना शुरू हुआ था। आरोप है कि नीरज ने उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए ईसाई धर्म अपनाने पर आर्थिक सहायता दिलाने का लालच दिया। सबिता का कहना है कि शुरुआत में वह चर्च गई थी, लेकिन वहां कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक बातें की गई। इसका विरोध करने के बाद उन्होंने चर्च जाना बंद कर दिया।

काश! वो गुस्सा पी लिया होता… बदायूं में मामूली बात पर उठा हाथ, और हमेशा के लिए खामोश हो गए दादा

कौन है आरोपी?

पीड़िता का आरोप है कि अब भी नीरज भारती उन पर चर्च जाने का दबाव बना रहा है। वहीं, पीड़ित परिवार ने कहा है कि वह अपने मूल धर्म सनातन में वापस रहना चाहता है। आरोप है कि नीरज भारती खुद को मैथोडिस्ट चर्च सहसवान से जुड़ा प्रतिनिधि बताता है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उसने "भाईचारा मंच" नाम से एक संगठन भी बना रखा है, जिसकी आड़ में धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

कांवड़ यात्रा देखने गए थे, खुद याद बन गए’, बदायूं में सड़क हादसे की भेंट चढ़ा युवक, उजड़ गई परिवार की उम्मीदें

जांच में होगा पूरा खुलासा

वहीं, आरोप लगाने वालों ने नीरज भारती के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि सोशल मीडिया पर कई विवादित पोस्ट मौजूद हैं। फिलहाल मामला आरोप और दावों के बीच है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि इस पूरे मामले में जांच कब शुरू होती है और जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं?

Location :  Budaun

Published :  24 August 2026, 7:58 PM IST

Advertisement