जनपद में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैण्ट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पढिए पूरी खबर…

पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर
गोरखपुर: जनपद में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैण्ट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखिलेश पासवान पुत्र रामाश्रय पासवान निवासी नया गांव नन्दानगर, थाना एम्स जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस से संबंधित मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 01 मंगलसूत्र, 01 टीका, 09 नथुनी, 01 नथिया, 07 अंगूठी, दो जोड़ी पायल तथा 05 बिछिया बरामद की गई हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
क्या था मामला?
घटना 08 फरवरी 2026 की है, जब वादी अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। 12 फरवरी को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे आभूषण गायब हैं। अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर चोरी की इस वारदात के संबंध में थाना कैण्ट में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Murder in UP: रामपुर में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त कोई नया अपराधी नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ थाना कैण्ट, शाहपुर और एम्स थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2000 से लेकर 2023 तक वह कई बार जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा।
गोरखपुर में ‘दुराचारी’ घोषित हुआ कुख्यात अपराधी, एसएसपी के निर्देश पर खुली ‘अ’ हिस्ट्रीशीट
गिरफ्तारी टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उ0नि0 नवीन कुमार राय (चौकी प्रभारी ई0 कालेज), उ0नि0 सुनील कुमार यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव एवं कांस्टेबल संदीप कुशवाहा की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम ने सटीक सूचना और सक्रियता के बल पर अभियुक्त को दबोचने में सफलता पाई। फिलहाल पुलिस अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में राहत की भावना है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी...