
पानी में डूबा बरौला गांव (IMG: Dynamite News)
Noida: मंगलवार को नोएडा समेत पूरे एनसीआर और वेस्ट यूपी में काफी बारिश हुई। इस बारिश ने नोएडा में प्राधिकरण के सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक गांव में कमर तक बारिश का पानी पहुंच गया है।
जब यह वीडियो नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल एक्शन लिया और संबंधित जूनियर इंजीनियर पार्थ राठौर को तत्काल और सुपरवाइजर की सेवा समाप्त कर दी। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण में हलचल तेज हो गई। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का कहना है कि जो भी अधिकारी जिले के विकास कार्यों में लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
इसके अलावा सीईओ ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अगर नोएडा प्राधिकरण के आने वाले क्षेत्र में बारिश होती है तो कहीं भी पानी भरना नहीं चाहिए। अगर कहीं पानी भरा तो तत्काल उस क्षेत्र के संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ की तरफ से आदेश जारी करते हुए संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है। साथ में उसके खिलाफ "कारण बताओ नोटिस" जारी किया गया है।
Location : Noida
Published : 28 July 2026, 8:48 PM IST