नोएडा की बारिश ने JE और सुपरवाइजर को किया सस्पेंड, पानी में डूबा बरौला गांव तो सीईओ कृष्णा करुणेश ने लिया एक्शन
नोएडा में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने प्राधिकरण की तैयारियों की पोल खोल दी। बरौला गांव में जलभराव का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर पार्थ राठौर को सस्पेंड कर दिया और सुपरवाइजर की सेवा समाप्त कर दी। सीईओ ने साफ कहा है कि बारिश के दौरान लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।