Hathras: कमरा खुला तो परिजनों के उड़े होश, हाथरस में सनसनी

हाथरस में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के किंदौली गांव में शुक्रवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। महिला को इस हालत में देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 20 November 2026, 7:03 PM IST
google-preferred

Hathras: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के किंदौली गांव में शुक्रवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। महिला को इस हालत में देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ससुराल में रह रही थी मृतका, 2020 में हुआ था निकाह

मृतका की पहचान 25 वर्षीय शबाना पत्नी युसूफ के रूप में हुई है।

hathras 1

अस्पताल के बाहर जुटे परिजन (Img: Dynamite News)

वह मूल रूप से सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोरा की रहने वाली थी। शबाना की शादी वर्ष 2020 में युसूफ के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी है। युसूफ मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है।

ये भी पढ़ें: Hathras Police Transfer: हाथरस में तीन थानों के प्रभारी बदले, एसपी ने जारी किए तैनाती आदेश

कमरे में फंदे से लटका मिला शव, अस्पताल में मृत घोषित

बताया गया है कि शादी के बाद से ही युसूफ अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपनी ससुराल किंदौली गांव में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शबाना घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। जानकारी होने पर परिजन और आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: Hathras: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11,190 नए वोटरों को मिला मौका; जानें पूरा आंकड़ा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज

घटना की जानकारी मिलने पर पति युसूफ और परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने मौके और अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Hathras

Published :  20 November 2026, 7:03 PM IST

Advertisement