आखिरी विदाई पर भी मांगा रिश्वत, एसपी के दरबार में पहुंचा मामला

बदायूँ के थाना सहसवान क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई दुर्घटना के बाद पुलिस पर शव देने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है।

Updated : 12 May 2026, 3:25 PM IST

Badaun: बदायूँ के थाना सहसवान क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई दुर्घटना के बाद पुलिस पर शव देने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पुत्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बिना पोस्टमॉर्टम शव दिलाने और कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरी खबर?

घटना 11 मई 2026 की रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। ग्राम सिरकी दम्मू निवासी कुलवीर पुत्र स्व० सुरेन्द्र ने बताया कि उनके घर उनकी बहन की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उनके पिता सुरेन्द्र छत पर सो रहे थे और पेशाब करने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। अचानक पैर फिसलने से वह गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।

इलाज से इनकार

परिजन तुरंत उन्हें सहसवान के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज से इनकार कर दिया और कहीं और ले जाने को कहा। इसके बाद कुलवीर अपने पिता को बदायूँ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहाँ डॉक्टरों ने सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

रामगंगा पार से लौटते समय गहरे पानी में डूबा युवक, ढाई घंटे बाद मिला शव

पीड़ित का आरोप

कुलवीर का आरोप है कि जब उन्होंने पिता का शव लेने की कोशिश की तो अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देने की बात कहकर शव रोक लिया। सूचना पर थाना सहसवान से दरोगा जाविद अली मौके पर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने शव नहीं दिया और जबरन गलत तरीके से कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए।

बदायूं में शराब पर ‘ओवररेट’ का नशा, आखिर क्यों मौन है आबकारी विभाग?

दरोगा ने 20,000 रुपये की मांग

कुलवीर ने प्रार्थना पत्र में यह भी लिखा है कि दरोगा ने 20,000 रुपये की मांग की और कहा कि रकम देने पर ही पिता का शव सौंपा जाएगा। पीड़ित ने स्पष्ट किया है कि वह अपने पिता का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते और बिना पोस्टमॉर्टम शव दिलाकर अंतिम संस्कार करना चाहते हैं।मामले में कुलवीर ने एसएसपी बदायूँ से हस्तक्षेप कर पिता का शव बिना पोस्टमॉर्टम दिलवाने की मांग की है।

Location :  Budaun

Published :  12 May 2026, 3:25 PM IST