हिंदी
Hardoi: हरदोई जिले में सोमवार सुबह लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शारदा नहर के ऊपर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान लगभग 70 फीट लंबा भारी सीमेंट स्लैब अचानक गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, यह पुल आरसीएल (RCL) कंपनी द्वारा बनाया जा रहा था। सोमवार सुबह पुल पर भारी सीमेंट का विशाल स्लैब चढ़ाने का कार्य चल रहा था। स्लैब को उठाने के लिए दोनों ओर दो बड़ी क्रेनें लगाई गई थीं। कार्य के दौरान जब क्रेनें स्लैब को ऊपर उठा रही थीं, तभी अचानक एक तरफ का संतुलन बिगड़ गया और लगभग 70 फीट लंबा स्लैब नीचे गिर पड़ा। स्लैब के गिरते ही उसके नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। देखें पूरी रिपोर्ट....
Location : Hardoi
Published : 22 June 2026, 4:58 PM IST
Topics : Construction Accident Hardoi News UP News