गुस्से का खौफनाक अंजाम! युवती से विवाद के बाद यमुना में कूदे प्रशांत का 25 घंटे बाद मिला शव

हमीरपुर में युवती से विवाद के बाद यमुना नदी में कूदे युवक की करीब 25 घंटे बाद लाश बरामद हुई। मछुआरों की सूचना पर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 September 2026, 7:40 PM IST
google-preferred

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में कूदे युवक का शव करीब 25 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीबाई तिराहे के पास रहने वाले प्रशांत के रूप में हुई है। युवक के नदी में छलांग लगाने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

जानकारी के अनुसार, बीते दिन प्रशांत का एक युवती से विवाद हुआ था। विवाद के बाद युवक ने कथित तौर पर अपनी बाइक युवती के ऑफिस में फेंक दी। इसके बाद वह यमुना नदी के पास पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई।

आखिरी बार भी नहीं देख पाए अपनों का चेहरा! हमीरपुर में तेज रफ्तार कार के कहर, सूने घर और बिलखते बच्चों की यह कहानी सीना चीर देगी

करीब 25 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

युवक की तलाश में पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी जुटे रहे। करीब 25 घंटे बाद संगम में बने पुल के पास कुछ मछुआरों ने नदी में शव को बहते हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा हमीरपुर, शंकर जी मंदिर परिसर में भव्य तरीके से श्री गणेश का आगमन

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती से विवाद सहित घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  15 September 2026, 7:40 PM IST

Related News

Advertisement