गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा हमीरपुर, शंकर जी मंदिर परिसर में भव्य तरीके से श्री गणेश का आगमन

हमीरपुर के शंकर जी के प्रांगण में धर्मार्थ ट्रस्ट नवयुवक संघ खानाजी मोहोल रमेडी द्वारा गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन किया गया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 14 September 2026, 3:41 PM IST
google-preferred

Hamirpur: हमीरपुर में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया जिसमें खूब धूम-धाम और धार्मिक उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति शंकर जी मंदिर परिसर में पहुंची जिससे पूरा इलाका गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। भगवान गणेश के आगमन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह था।

जयकारों के बीच गणपति बप्पा का स्वागत

धर्मार्थ ट्रस्ट नवयुवक संघ (खानाजी मोहोल, रामेडी, हमीरपुर) द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के तहत भगवान गणेश की मूर्ति का भव्य स्वागत किया गया। मूर्ति के आगमन पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे और उन्होंने जोश भरे जयकारों के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। इसके बाद सोमवार को परंपरा के अनुसार भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इन धार्मिक आयोजनों के दौरान भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें - Hamirpur News: कहासुनी के बाद अचानक चली गोली! व्यापारी ने पुलिस से लगाई गुहार, आखिर विवाद में किसने किया फायर?

20 साल पुरानी परंपरा; 21वां उत्सव

धर्मार्थ ट्रस्ट नवयुवक संघ हमीरपुर लगातार 20 वर्षों से गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन कर रहा है। इस साल यह आयोजन का 21वां वर्ष है। भक्त इस लंबे समय से चली आ रही धार्मिक परंपरा को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें - Hamirpur News: चाउमीन का ठेला, आवारा कुत्ते और फिर फायरिंग! हमीरपुर की रात में आखिर क्या हुआ?

भक्ति और उत्साह से भरा माहौल

भगवान गणेश के आगमन के बाद पूरा परिसर भक्ति और उल्लास के माहौल से भर गया। भक्तों ने पूजा-अर्चना की और अपने परिवारों व समाज की भलाई के लिए भगवान गणेश से आशीर्वाद मांगा। इस आयोजन की सफलता में मुख्य योगदान देने वालों में अध्यक्ष आस्तिक द्विवेदी और उपाध्यक्ष सौरभ यादव के साथ-साथ अनुराग तिवारी, शुभम दीक्षित (गोपी दीक्षित), अंकित तिवारी, कार्तिक शुक्ला, अमित नवदेव और पूरी समिति की टीम शामिल थी।

Location :  Hamirpur

Published :  14 September 2026, 3:41 PM IST

Related News

Advertisement