हमीरपुर : आखिर किसने किया हरिकिशन का कत्ल? जंगल में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार!

हमीरपुर के कोठा गौहानी गांव के जंगल में मिले हरिकिशन पाल के शव के मामले में पुलिस ने अटल बिहारी और उसकी पत्नी भारती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में हत्या की गई। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद हुई है।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 4 November 2026, 5:28 PM IST

Hamirpur : जंगल के अंदर खून से लथपथ मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मझगवां थाना क्षेत्र के कोठा गौहानी गांव में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने अटल बिहारी और उसकी पत्नी भारती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के चलते हरिकिशन पाल की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या की गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

जंगल में मिला था चौकीदार के भाई का शव

दरअसल, मझगवां थाना क्षेत्र के कोठा गौहानी गांव के जंगल में 3 नवंबर की सुबह हरिकिशन पाल का शव मिला था। वह गांव के चौकीदार का भाई था और 2 नवंबर की शाम से लापता था। मंगलवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर जंगल में उसका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। युवक के गले पर धारदार हथियार से हमले का गहरा निशान था। घटनास्थल पर चारों तरफ खून फैला हुआ था।

शव मिलने की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर मझगवां थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन शुरू की थी।

यात्री प्रतीक्षालय से पकड़े गए आरोपी

पुलिस के ताजा खुलासे के मुताबिक, हत्या के आरोप में अटल बिहारी और उसकी पत्नी भारती को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गौहानी पुलिया के पास बने यात्री प्रतीक्षालय से हुई। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते हरिकिशन की हत्या की गई थी।

UP News: हमीरपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए गए 5 सैंपल

आरोपियों की निशानदेही पर कुल्हाड़ी बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मझगवां पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई में जुटी है। जंगल में युवक का शव मिलने के बाद से ही गांव में इस घटना को लेकर चर्चा थी। पुलिस की जांच और गिरफ्तारी के बाद अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  4 November 2026, 5:28 PM IST