आधी रात गोलियों की गूंज, CCTV में कैद सनसनी; गोरखपुर में चौंकाने वाला मामला

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब चार पहिया वाहन से पहुंचे दबंगों ने एक घर के बाहर जमकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 February 2026, 1:08 PM IST

Gorakhpur: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब चार पहिया वाहन से पहुंचे दबंगों ने एक घर के बाहर जमकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

यह है पूरा मामला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 फरवरी 2026 की रात्रि में थाना कोतवाली अंतर्गत गंगेज होटल के बगल स्थित दुर्गाबाड़ी मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने वादिनी के घर पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी चार पहिया वाहन से पहुंचे और घर के बाहर खड़े होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से हवाई फायर कर इलाके में दहशत फैला दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 32/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 352, 333, 351(3) भा.न्या.सं. में मुकदमा दर्ज किया गया।

देवरिया में तेज रफ्तार का कहर: शादी से लौट रहे युवक को गाड़ी ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद अभियुक्तों—आर्थक प्रताप सिंह, विपिन और अनीश शुक्ला—को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में प्रयुक्त वाहन व असलहे के संबंध में भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद दुर्गाबाड़ी इलाके में तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन साथ ही इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग भी उठाई है।

अमेठी में आलोक पाल हत्याकांड में बड़ा फैसला: पांचों दोषियों को उम्रकैद, जानें कैसे किया था सपा कार्यकर्ता का मर्डर

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और फायरिंग जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी की जाएगी।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 21 February 2026, 1:08 PM IST