Gorakhpur Clean Mission: साफ-सुथरा चमकेगा गोरखपुर शहर, शीघ्र शुरू होगा NTPC वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Gorakhpur में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। नगर आयुक्त अजय जैन ने सुथनी स्थित निर्माणाधीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों को 25 मई तक हर हाल में प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 May 2026, 4:42 PM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में बढ़ते कचरे की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त अजय जैन ने बुधवार को ग्राम सुथनी स्थित निर्माणाधीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों और अभियंताओं के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी व्यवस्था और संचालन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शहर में बढ़ते कचरे के प्रभावी निस्तारण के लिए NTPC प्लांट को हर हाल में 25 मई से शुरू किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तकनीकी और व्यवस्थागत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वैज्ञानिक तरीके से होगा कचरे का निस्तारण

नगर आयुक्त अजय जैन ने निरीक्षण के दौरान प्लांट से निकलने वाले इनर्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कंपोस्टिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि पर्यावरणीय मानकों का पूरी तरह पालन हो सके।

“हमें इंसाफ चाहिए…” रात में नौकरी पर गए बेटे का लौटा शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

इसके अलावा एमएसडब्ल्यू (MSW) पिट निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि एमएसडब्ल्यू प्रोसेसिंग यूनिट के संचालन में कोई तकनीकी बाधा आती है तो उसके लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखी जाए, जिससे शहर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था प्रभावित न हो।

पर्यावरण संरक्षण पर भी रहेगा खास फोकस

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने प्लांट परिसर में लगाए गए पौधों के रखरखाव और सिंचाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी प्रशासन की प्राथमिकता है।

यूपी के बहुचर्चित मल्लाह हत्याकांड के आरोपियों को मिली ऐसी सजा… सात पीढ़ियां रखेंगी याद

इस दौरान जीडीए वीसी अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और NTPC के अभियंता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नगर आयुक्त को निर्माण कार्य और तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशासन का मानना है कि सुथनी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू होने के बाद गोरखपुर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था अधिक आधुनिक और प्रभावी बनेगी। इससे शहर में गंदगी कम होगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलने में मदद मिलेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 May 2026, 4:40 PM IST