गोरखपुर: मोबाइल लूटने वाला अपराधी निकला देवरिया का

जनपद में लूट और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मोबाइल लूट की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 May 2026, 8:37 PM IST

Gorakhpur: जनपद में लूट और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मोबाइल लूट की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरी खबर?

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा निवासी ग्राम कोटवा बसावन टोला थाना मुहआडीह जनपद देवरिया के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से थाना एम्स में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा था।

आरोपी की तलाश

घटना बीते 9 मार्च 2026 की बताई जा रही है। आरोप है कि संदीप कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना एम्स में मुकदमा संख्या 64/2026 धारा 309(4), 3(5), 352 एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

सहारनपुर में सफाई व्यवस्था पर संकट! प्राइवेट कंपनी के विरोध में कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोनबरसा उपनिरीक्षक नितेश कुमार राय, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल शशिकांत सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभात दूबे, कांस्टेबल बच्चा यादव तथा महिला कांस्टेबल निकिता पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिश्वत लेने के बाद नहीं लगाए बिजली पोल, गुस्साए लोगों ने JE की बाइक छीनी, वीडियो वायरल

एम्स थाना पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Location :  गोरखपुर

Published :  12 May 2026, 8:37 PM IST