Gorakhpur: पुलिस की सख्त कार्रवाई, जानें क्यों दबोचे गए पति और सास

जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलुआताल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। दहेज हत्या के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 1 May 2026, 7:23 PM IST

Gorakhpur: जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलुआताल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। दहेज हत्या के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।

क्या है पूरी खबर?

पुलिस के अनुसार, थाना चिलुआताल में मु0अ0सं0 288/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट) की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

Balrampur news: भ्रामक शपथपत्र दाखिल करना एसडीएम सदर को पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राज साहनी पुत्र राजू साहनी तथा अभियुक्ता मंजू पत्नी राजू साहनी निवासी केवटहिया शास्त्री नगर, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में अन्य किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्रावस्ती की रेल वाली हसरत होगी पूरी: 50 फीसदी जमीन रेलवे के नाम, टेंडर प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सूरज सिंह के साथ उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय, कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल सोनू तथा महिला कांस्टेबल संगीता यादव शामिल रहे। सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  गोरखपुर

Published :  1 May 2026, 7:23 PM IST