त्योहारों से पहले Gorakhpur Police अलर्ट मोड में, किए जा रहे हैं ये खास इंतजाम

आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गोरखपुर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में जिले के समस्त थानों से आए पुलिस बल को दंगा रोधी उपकरणों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

Gorakhpur: आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गोरखपुर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में जिले के समस्त थानों से आए पुलिस बल को दंगा रोधी उपकरणों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण की रणनीतियों का अभ्यास करते हुए अपनी तत्परता और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रशिक्षण सत्र में दंगा रोधी हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, आंसू गैस उपकरण सहित अन्य सुरक्षा संसाधनों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। जवानों को भीड़ नियंत्रण, उपद्रव की स्थिति में संयमित कार्रवाई, मानव श्रृंखला बनाकर आगे बढ़ने की तकनीक तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के तौर-तरीकों का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता न हो और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक दिनेश गोदरा (आईपीएस), प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जवानों का मनोबल बढ़ाया। बताया गया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा सतत गश्त और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की मां ने कैसे बढ़ाया कांग्रेसियों का मनोबल, क्या बोले राहुल और खड्गे…

जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन, संयम और जनसंवाद बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Kaushambi Yamuna Ghat: नहाने गए, लौटे नहीं… कौशाम्बी के यमुना घाट पर बड़ा हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

त्योहारों के मद्देनजर किए गए इस व्यापक प्रशिक्षण से साफ है कि गोरखपुर पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन की सक्रियता और मुस्तैदी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 24 February 2026, 8:21 PM IST

Advertisement
Advertisement