Gorakhpur: जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने रची लाखों की चोरी की साजिश

गोरखपुर के उरुवा बाजार क्षेत्र में विश्वास तोड़्ने का मामला सामने आया है। चार शातिर युवकों ने पहले वादी के बेटे से दोस्ती की, फिर घर तक पहुंच बनाकर आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 July 2026, 5:41 AM IST

Gorakhpur: दोस्ती की आड़ में घर तक पहुंच बनाकर चोरी करने वाले चार शातिर युवकों को उरुवा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले वादी के पुत्र से दोस्ती की, फिर उसी भरोसे का फायदा उठाकर घर में रखे आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस ने  चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और ₹4,100 नकद बरामद कर लिए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उरुवा बाजार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना उरुवा बाजार पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 188/2026, धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के मामले का सफल खुलासा किया।

गोरखपुर में जिसे लोग समझ रहे थे अपहरण, उसकी हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों—समीर पासवान, विवेक चौहान, रिंकू चौहान और करन चौहान—को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के आभूषण तथा ₹4,100 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता भी बढ़ाई गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पहले वादी के पुत्र से मित्रता की और उसके माध्यम से घर की गतिविधियों की जानकारी हासिल की। इसके बाद अवसर मिलते ही घर में प्रवेश कर आभूषण और लगभग ₹10,000 नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

बच्चों की पहचान छिपाना होगी पहली जिम्मेदारी… गोरखपुर में पुलिस ने बाल सुरक्षा को लेकर कसे अफसरों के पेंच

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पासवान पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम अमोढ़ा, विवेक चौहान पुत्र बलिराम निवासी ग्राम चचाईराम, रिंकू चौहान पुत्र अच्छेलाल निवासी ग्राम चचाईराम तथा करन चौहान पुत्र ब्रिजेश निवासी ग्राम घुचियारी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  28 July 2026, 5:36 AM IST