UP Crime: फर्जी निकाह करके लूटने वाली महिला की कलई खुली

गोरखपुर में निकाह के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर धन उगाही करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब हुआ है। थाना चिलुआताल पुलिस ने मंगलवार को ऐसे गैंग की वांछित महिला सदस्य नीलम सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 May 2026, 8:27 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर में शादी के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर धन उगाही करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का एक और चेहरा बेनकाब हुआ है। थाना चिलुआताल पुलिस ने मंगलवार को ऐसे गैंग की वांछित महिला सदस्य नीलम सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। यह गिरोह दूसरे राज्यों के युवकों को शादी का झांसा देकर गोरखपुर बुलाता था फिर फर्जी शादी कराकर उन्हें बंधक बनाकर मोटी रकम वसूलता था। इतना ही नहीं, गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ितों को धमकाते और डराकर उगाही करते थे।

पुलिस टीम ने अभियुक्ता को गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर धोखाधड़ी और संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान नीलम सिंह पुत्री स्वर्गीय राजबली सिंह के रूप में हुई है। वह वर्तमान में राजीव नगर कॉलोनी रुस्तमपुर थाना रामगढ़ताल में रह रही थी, जबकि उसका स्थायी पता मेहुली थाना रसड़ा जनपद बलिया बताया गया है।

तीन मौतों का रहस्य टूटा… 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सुसाइड नोट ने खोला पूरा खेल

जांच में सामने आया है कि गिरोह सुनियोजित तरीके से बाहर के लोगों को शादी कराने का भरोसा दिलाता था। इसके बाद फर्जी शादी की पूरी पटकथा तैयार की जाती थी। फिर अचानक गिरोह के सदस्य खुद को पुलिसकर्मी बताकर मौके पर पहुंचते और युवक को अवैध गतिविधियों में फंसाने की धमकी देकर बंधक बना लेते थे। डर और बदनामी के भय से पीड़ितों से लाखों रुपये तक वसूले जाते थे।

इस मामले में थाना चिलुआताल पर मुकदमा संख्या 247/26 के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस पहले ही इस गैंग के सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नीलम सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

गोरखपुर में सड़क हादसे के बाद बवाल… हाईवे जाम के बाद पुलिस पर पथराव, 6 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, उपनिरीक्षक चंदन नारायण, आरक्षी दीपक चौहान और महिला आरक्षी कोमल सविता शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Location :  गोरखपुर

Published :  12 May 2026, 8:25 PM IST