खजनी में खनन माफियाओं का आतंक, बेलगाम डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

गोरखपुर में खजनी में खनन माफिया बेखौफ हैं। उन्हें किसी भी कानून का भय नहीं है। उनके ट्रक धड़ल्ले से रोडो पर घूम रहे हैं। ताजा मामले में एक बेलगाम डंपर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया जिससे उसकी जान चली गई।

Gorakhpur: अवैध खनन का गढ़ बने खजनी थाना क्षेत्र में बेलगाम घूमते डंपर के कारण एक निर्दोंष की जान चली गई। बुधवार को पेप्सीको कंपनी से लौट रहे बाइक सवार रामअशीष मौर्य को खनन के डंपर ने जोरदार टक्कर मारकर रौंद दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर खनन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

घटना खजनी थाना क्षेत्र के छपिया इलाके की है। गीडा थाना क्षेत्र के रहने वाले रामअशीष मौर्य पुत्र सुदर्शन मौर्य बुधवार को किसी कार्य के लिए गोरखपुर गए थे। वह देर शाम अपने गांव लौट रहे थे। तभी खनन कार्य में लगा तेज रफ्तार डंपर पेपीसीको के समीप उन पर चढ़ गया।

हादसा इतना भीषण था कि युवक की शरीर की पहचान मुश्किल हो गई। चालक ने न तो रुकने की कोशिश की और न ही घायल युवक की मदद की। वह डंपर लेकर मौके से भाग निकला।

गोरखपुर में चोरी का बड़ा खुलासा! 5 शातिर चोर गिरफ्तार, 4.30 लाख नकद बरामद

गांव में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की लाश देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खजनी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का धंधा चल रहा है। रेत और मिट्टी लूटने वाले माफिया दिन-रात डंपर घुमा रहे हैं। तेज रफ्तार वाले इन वाहनों ने स्थानीय सड़कों को मौत का रास्ता बना दिया है। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।

आक्रोशित लोगों ने मौके प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने खनन पर तुरंत रोक, दोषी डंपर चालक की गिरफ्तारी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खजनी और गीडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोरखपुर में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म केस का इनामी दंपती गिरफ्तार; लंबे समय से था फरार

स्थानीय लोगों ने कहा कि बेलगाम डंपरों के कारण डर चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, किसान खेतों तक नहीं पहुंच पाते। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज एक और निर्दोष की जान चली गई। अगर खनन माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो तो कई हादसे होंगे।

खजनी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लंबे समय से आ रही हैं। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर बिना रोशनी के दौड़ते रहते हैं। स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ग्रामीण ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा क्षेत्र सड़कों पर उतर आएगा। खजनी का यह हादसा प्रशासन के लिए सबक बन सकता है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जारी है। इस घटना ने एक बार फिर खुलासा कर दिया है कि खनन के नाम पर माफियाओं का राज चल रहा है और आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं है।

Location :  Gorakhpur

Published :  20 May 2026, 10:57 PM IST

Advertisement