गोरखपुर के दो सगे भाईयों की नासिक में निर्मम हत्या

यूपी के गोरखपुर जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महाराष्ट्र में काम करने गए दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम पसरा है। अचानक आई इस खबर ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। शव घर पहुंचते ही माहौल गम और आक्रोश से भर गया।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 10 April 2026, 10:19 AM IST

Gorakhpur: महाराष्ट्र में काम करने गए गोरखपुर के दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने के बाद जब उनके शव जिले के गीडा थाना क्षेत्र के हरदिया-पिछौरा गांव पहुंचे, तो पूरे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गांव में भारी भीड़ जुट गई है और माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है।

रोजगार के लिए महाराष्ट्र गए थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार, गीडा थाना क्षेत्र निवासी अनीश निषाद और सुनील निषाद, पुत्र गढ़ भोला निषाद, रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र के नासिक जिले में रहते थे। बताया जा रहा है कि वहां उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Gorakhpur: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

घटना के बाद हो रही मामले की जांच

घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, लेकिन जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे, तो उन्हें देख परिजनों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि शव बिना धड़ के हालत में थे, जिसे देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरा गांव गम और गुस्से में डूब गया।

गांव में स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई कि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस बल भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है। प्रशासन द्वारा शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है, लेकिन परिजन और ग्रामीण अभी दाह संस्कार करने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

Gorakhpur News: सुरक्षित होंगी बहू-बेटियां, गोरखपुर से शुरू हो रहा बड़ा अभियान… जानें पूरी योजना

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, परिजनों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Location :  Gorakhpur

Published :  10 April 2026, 10:19 AM IST