हिंदी
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Gorakhpur: शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में सिकरीगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के रहदौली गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा सिकरीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
थाने पर दर्ज मुकदमा संख्या 345/2026 की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोप है कि समीर उर्फ मोहम्मद रहमान ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाया और उसका अपहरण कर लिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपहरण का आरोपी गिरफ्तार (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर उर्फ मोहम्मद रहमान पुत्र जान मोहम्मद उर्फ फिताई, निवासी ग्राम रहदौली, थाना उरुवा बाजार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।
इस कार्रवाई में सिकरीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार दूबे, उपनिरीक्षक रमेश कुमार साहनी, कांस्टेबल बलवीर सिंह और महिला कांस्टेबल स्मृति यादव शामिल रहीं।
पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Location : Gorakhpur
Published : 30 November 2026, 1:44 AM IST