Gorakhpur: कब तक भागता कानून से? 12 साल बाद इस तरह दबोचा गया कुख्यात इनामी

गोरखपुर में जमीन धोखाधड़ी के 2014 के मामले में करीब 12 साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, 10 कारतूस, दो मैगजीन, कार, 33,500 रुपये नकद और बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं।

Gorakhpur: जमीन धोखाधड़ी के पुराने मामले में करीब 12 वर्षों से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, 10 कारतूस, दो मैगजीन, एक कार, 33,500 रुपये नकद तथा बड़ी संख्या में पहचान और बैंकिंग से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। अवैध हथियार मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

2014 के मुकदमे में था वांछित

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस को वर्ष 2014 में थाना चिलुआताल में दर्ज मुकदमा संख्या 144/2014 से संबंधित वांछित आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

Gorakhpur Airport: गोरखपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हवाई हादसा, Indigo प्लेन का रनवे पर टेल इम्पैक्ट

पिस्टल, 10 कारतूस और नकदी बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, एक कार और 33,500 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस को आरोपी के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले, जिनमें पहचान पत्र एवं बैंकिंग से संबंधित कागजात शामिल हैं।

फरारी के दौरान कहां रहा

पुलिस ने बताया कि आरोपी जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। करीब 12 वर्ष तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रहने के बाद आखिरकार चिलुआताल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur Crime: चीखता रहा दो साल का मासूम, मां के साथ चलती कार में होती रही गंदी हरकत

जांच में जुटी पुलिस

बरामद अवैध पिस्टल और कारतूस के संबंध में पुलिस ने अलग से कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर बरामद दस्तावेजों और अन्य सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने जमीन धोखाधड़ी से जुड़े मामले में किन लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था और लंबे समय तक फरारी के दौरान कहां-कहां रहा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  22 August 2026, 8:15 PM IST

Advertisement