मईयत जैसी लाशें बिछाने की थी योजना, चारों तरफ खून ही खून: जानलेवा हमले में उजड़ा परिवार, दबोचे गए दरिंदे दंपति

गोरखपुर के बेलघाट में पड़ोसियों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो डंडे बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 17 August 2026, 7:57 PM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपरसंडी गांव में मामूली बात पर हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया।

आरोप है कि पति-पत्नी ने मिलकर वादी मुकदमा और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से अंधाधुंध हमला कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

16 अगस्त को हुआ था जानलेवा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को पिपरसंडी गांव में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी अशोक कुमार और उसकी पत्नी सविता देवी ने आपा खो दिया।

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 IAS अफसरों का तबादला, गोरखपुर-महराजगंज समेत इन जिलों में बदले संयुक्त मजिस्ट्रेट

दोनों ने लाठी-डंडे निकालकर पीड़ित परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित पक्ष के लोग लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, जिसके बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना बेलघाट में मु0अ0सं0-227/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीएनएस की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 115(2), 333 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस टीम की दबिश, हमले में प्रयुक्त डंडे बरामद

उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी अशोक कुमार (पुत्र स्व. नंदलाल) और उसकी पत्नी सविता देवी को उनके गांव पिपरसंडी से गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर में खाकी का खौफ: चेन छिनैती करने वाले दो कुख्यात बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह के साथ हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल संजय यादव और महिला कांस्टेबल नेहा कुमारी शामिल रहे। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  17 August 2026, 6:10 PM IST