UP Crime: गोरखपुर में मारपीट से हुई मौत का मामला, हत्या के आरोपी की हुई गिरफ्तारी

जनपद में सिंकरीगंज क्षेत्र में मारपीट के बाद युवक की मौत के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर 17 फरवरी 2026 को हरदत्तपुर लिंक एक्सप्रेसवे मोड़ के पास से दबोचा गया। घटना उस समय की है जब इलाके में डीजे बज रहा था… पढिए पूरी खबर

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 February 2026, 4:57 PM IST

गोरखपुर:  जनपद में सिंकरीगंज क्षेत्र में मारपीट के बाद युवक की मौत के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी व क्षेत्राधिकारी खजनी कमलेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सिकरीगंज पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर 17 फरवरी 2026 को हरदत्तपुर लिंक एक्सप्रेसवे मोड़ के पास से दबोचा गया।

क्या है पूरी खबर?

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्येन्द्र चौहान पुत्र फन्नेलाल चौहान निवासी हरिजनपुर थाना सिकरीगंज के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, यानी बांस का बेत, भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमा संख्या 35/2026 में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इलाके में तनाव का माहौल

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय की है जब इलाके में डीजे बज रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और विपक्षीगण ने वादिनी के भाई मुनीब चौहान पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक को लाठी और घूंसे से बुरी तरह पीटा गया। मारपीट के बाद हमलावर उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से माहौल नियंत्रण में बना रहा।

क्रिकेट के हीरो और फिल्मों की क्वीन आज बने वृंदावन के भक्त, विराट-अनुष्का ने लिया प्रेमानंदजी का आशीर्वाद

आपराधिक इतिहास की भी जांच

थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में कांस्टेबल नरेंद्र यादव और कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह यादव की भी अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

नैनीताल और उत्तरकाशी के बाद अब टिहरी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी

इस कार्रवाई को पुलिस की तत्परता और कानून-व्यवस्था के प्रति सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 17 February 2026, 4:57 PM IST