गोरखपुर: रामघाट से शुरू हुआ 156 घंटे का सतत् महासफाई अभियान, गांधी जयंती तक जारी रहेगा

गोरखपुर में रामघाट से 156 घंटे का सतत् महासफाई अभियान शुरू हुआ। यह अभियान गांधी जयंती तक जारी रहेगा और पूरे शहर में सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देगा। इसमें प्रशासन और जनता मिलकर स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 September 2025, 10:02 AM IST

Gorakhpur: स्वच्छ भारत मिशन के तहत “स्वच्छता ही सेवा” थीम पर आधारित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर नगर निगम ने 25 सितंबर 2025 को सुबह 7:30 बजे रामघाट, वार्ड संख्या-24, मत्स्येन्द्र नगर से 156 घंटे का सतत् महासफाई अभियान शुरू किया। यह अभियान महात्मा गांधी जयंती, 2 अक्टूबर तक चलेगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में शुरू हुए इस अभियान में नगर निगम की टीम, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और स्वयंसेवी संगठनों ने एकजुट होकर श्रमदान किया।

अभियान का उद्घाटन “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है। रामघाट परिसर में सफाई के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

गुरुग्राम में घुसकर दिल्ली पुलिस ने किया एनकाउंटर, दो वांटेड बदमाशों को लगी गोली, दरोगा भी जख्मी

नगर आयुक्त ने बताया कि यह अभियान रामघाट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर के सभी जोनों में श्रमदान और सफाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 156 घंटे तक लगातार चलने वाला यह अभियान गांधी जयंती तक सभी वार्डों में विशेष सफाई, कचरा परिवहन और निस्तारण सुनिश्चित करेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर स्वच्छता का संकल्प लें।

Vikashnagar News: सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद, हिंदू संगठनों का धरना-प्रदर्शन

श्रमदान कार्यक्रम में नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर निशा किन्नर, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी विनय पांडेय, जोनल अधिकारी ओ.पी. यादव, जोनल सफाई अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, एसबीएम सह प्रभारी अधिकारी दिनेश कुमार बिरौनिया, सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, आईईसी टीम और केपीएमजी एक्सपर्ट टीम शामिल रही। उपसभापति पवन त्रिपाठी, पार्षद विजेंद्र अग्रहरी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

देवरिया के एसपी संजीव सुमन ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 56 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संगठनों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। नगर निगम ने गांधी जयंती तक शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया है। इस अभियान के माध्यम से गोरखपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नागरिकों से अपील है कि वे इस महासफाई अभियान में सहभागी बनकर शहर की स्वच्छता में योगदान दें।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 26 September 2025, 10:02 AM IST