60 लाख का नाला, फिर भी शहर बना तालाब! पहली बारिश ने खोल दी गोला की पूरी पोल

गोला में प्री-मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर की तैयारियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई व्यवस्थाएं पहली ही परीक्षा में लड़खड़ाती नजर आईं। सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक पानी भर गया, जबकि कुछ अन्य समस्याएं भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाती दिखीं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 June 2026, 5:36 PM IST

Gorakhpur: जनपद में गुरुवार तड़के हुई प्री-मानसून की पहली तेज बारिश ने गोला नगर पंचायत की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की बारिश में ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें, गलियां तथा कई रिहायशी इलाके पानी से लबालब हो गए। जगह-जगह जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा, जबकि नगर की जलनिकासी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

60 लाख से कराया गया था नाले का निर्माण

नगर पंचायत द्वारा डाक बंगला मार्ग पर जलनिकासी सुधारने के उद्देश्य से दोनों ओर लगभग 60 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था। लेकिन पहली ही तेज बारिश में यह व्यवस्था बेअसर साबित हुई। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है।

पति को शराब पिलाकर करा लिया करोड़ों की जमीन का बैनामा? महिला का दर्द सुन हर कोई रह गया हैरान

कई इलाकों में जमा हुआ बारिश का पानी

स्थिति केवल डाक बंगला मार्ग तक सीमित नहीं रही। रामजानकी मार्ग के दोनों ओर बने नालों की हालत भी चिंताजनक नजर आई। कई स्थानों पर नाले अधूरे पड़े हैं और एक-दूसरे से जुड़े नहीं हैं। परिणामस्वरूप पश्चिम चौराहा, चिकनिया, तहसील परिसर, बेवरी समेत कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया। लंबे समय से नालों में ठहरे पानी के कारण दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने नालों की सफाई और अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

बिजली व्यवस्था भी हुई प्रभावित

बारिश और तेज हवाओं का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। उपकेंद्र गोला क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीण क्षेत्र के अवर अभियंता के अनुसार कर्मचारियों की लगातार मेहनत से अधिकांश गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है, लेकिन नगर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी थी।

अब SSP ऑफिस के चक्कर खत्म! बदायूं पुलिस का नया सिस्टम सुनकर हर फरियादी कहेगा- काश ये पहले होता

बारिश के कारण हुआ हादसा

इसी बीच रामजानकी मार्ग पर एक सड़क हादसा भी हो गया। बड़हलगंज की ओर से आ रही एक ब्रेजा कार फिसलकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। हादसे में चालक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत पहुंचाते हुए चालक को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  11 June 2026, 5:36 PM IST