सरयू में जहर घोलता सिस्टम: गोला नगर पंचायत पर आरोप, खुलेआम नदी में उड़ेली जा रही शौचालय की गंदगी
गोरखपुर के गोला नगर पंचायत पर सरयू नदी में शौचालय की गंदगी सीधे गिराने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह काम खुलेआम और नियमित रूप से किया जा रहा है, जबकि प्रशासन मौन है। नमामि गंगे और एनजीटी के नियमों की खुलेआम अनदेखी से जनता में भारी आक्रोश है।