कुशमहुरा गांव में एक घर में आग लगने की घटना से घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, ग्रामीणों की मुस्तैदी से आग पर काबू पा लिया गया और जनहानि से बचाव हुआ। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित को सहायता देने का आश्वासन दिया है।

आग लगने से घर का सामान राख
Raebareli: महाराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के कुशमहुरा गांव में बीती रात एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कुशमहुरा गांव निवासी महादेव नई के घर पर यह आग लगी। महादेव नई का कहना है कि आग से घर में रखा लगभग 50 से 60 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
आग की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। रात का समय होने और बिजली न होने के कारण आग ने ज्यादा फैलाव नहीं किया। ग्रामीणों की सजगता और त्वरित प्रतिक्रिया से घर का अधिकांश हिस्सा सुरक्षित रहा।
महादेव नई ने बताया कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह घटना और अधिक नुकसान पहुंचा सकती थी।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल राजन भारती से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी पूरी जानकारी हो चुकी है। सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि पीड़ित को उपलब्ध कराई जाएगी और अन्य हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।
Video: ‘BJP वॉशिंग मशीन बन चुकी है’, जीरो टॉलरेंस पर सपा विधायक का बड़ा बयान
कुशमहुरा गांव में हुए इस हादसे में ग्रामीणों की मुस्तैदी ने एक बड़ी घटना को टाल दिया। लेकिन अब भी पीड़ित परिवार को सरकारी मदद का इंतजार है।
गौरतलब है कि आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। रात होने और मौके पर बिजली न होने के कारण आग ज्यादा नहीं फैल पाई, जिससे भारी नुकसान टल गया। पीड़ित महादेव नई ने बताया कि अगर समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो और अधिक क्षति हो सकती थी।