
रुचिका के खिलाफ FIR (IMG: Dynamite News)
Noida Desk: नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर Gen-Z प्रोटेस्ट के दौरान नोएडा में रहने वाली रुचिका सिंह ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में रुचिका सिंह के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर लाखों की संख्या में Gen-Z ने प्रोटेस्ट किया था। जिसमें कुछ लोग ऐसे भी आए, जिन्होंने वायरल होने के चक्कर में खूब गाली-गिलौच किया। अब प्रोटेस्ट के बाद पुलिस ने ऐसे लोगों पर निगरानी शुरू कर दी। पुलिस के द्वारा उन लोगों को चयनित किया जा रहा है, जिन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अभी तक हजारों वीडियो सामने आई हैं।
आपको बता दें कि रुचिका सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था। काफी लोग ट्विटर पर पोस्ट लिखते हुए कह रहे थे कि ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। नोएडा पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए थाना एक्सप्रेसवे में रुचिका के खिलाफ FIR दर्ज की गई और अब बहुत जल्द युवती जेल जा सकती है।
Location : Noida
Published : 30 July 2026, 5:34 PM IST