फतेहपुर में छोटी सी बात ने लिया हिंसक रूप, थरियांव क्षेत्र में पानी बहाने पर खूनी संघर्ष; महिलाएं समेत दर्जनभर घायल

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर अजिगंवा गांव में दरवाजे के बाहर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 February 2026, 11:37 AM IST

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आकूपुर अजिगंवा गांव में एक मामूली बात ने गंभीर रूप ले लिया। दरवाजे के बाहर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और हाथ-पैर का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे पर हमला कर दिया। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे।

करीब एक दर्जन लोग घायल, महिलाएं भी शामिल

इस मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

फतेहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गिरोह का भांडाफोड, आठ बाइकें और दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया।

महिलाओं समेत कई घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस, हालात काबू में

घटना की जानकारी मिलते ही थरियांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।

आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Encounter In UP: फतेहपुर की सड़कों पर तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस ने मवेशी चोर गिरोह को दबोचा, जानिये पूरा अपडेट

गांव में तनाव का माहौल, पुलिस सतर्क

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 1 February 2026, 11:37 AM IST