हिंदी
तलाश करती टीम
Fatehpur: फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में डूबे युवक का शव घटना के छठे दिन बरामद हुआ है। गुरुवार सुबह संगोलीपुर गांव के पास नदी में उतराता शव दिखाई दिया, जिसकी पहचान भूपेंद्र सिंह (35 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी किशनपुर कस्बा के रूप में हुई। शव की पहचान मृतक के बड़े भाई मुन्ना सिंह ने की।
पुलिस के मुताबिक, बीते शनिवार को भूपेंद्र अपने पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने यमुना नदी गए थे। अंतिम संस्कार के बाद नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
Fatehpur Alert: फतेहपुर में दिल्ली ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता
घटना के बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने तीन दिनों तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में आपदा प्रबंधन टीम के मोतीलाल निषाद के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर खोज जारी रखी गई, जिसके बाद छठे दिन सुबह शव बरामद किया गया।
Fatehpur Crime: मानवता शर्मसार! जमीनी लड़ाई में बुजुर्ग पर निर्दयी हमला, गांव में तनाव
थाना प्रभारी किशनपुर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है, वहीं पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है।
Location : Fatehpur
Published : 13 November 2025, 4:39 PM IST
Topics : drowned Fatehpur rescue Yamuna River youth