Fatehpur Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से की ये घिनौनी करतूत, मिली ये सजा

यूपी के फतेहपुर में पुलिस ने शनिवार को शादी का झांसा देकर करतूत करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़िता ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाया। 

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 January 2026, 3:24 AM IST
google-preferred

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में झांसा देकर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। जहानाबाद फतेहपुर कस्बा में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।  पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

मामला थाना जहानाबाद इलाके का है। आरोपी की पहचान जहानाबाद के मोहल्ला मियां टोला निवासी साहिल पुत्र जसीम उर्फ जग्गा  के रूप में हुई है।  पुलिस ने उसे समय गिरफ्तार किया जब वह कहीं भागने की फिराक में था।

फतेहपुर का अवैध वसूली कांड: एक फरारी जिसने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया, क्यों अटका है अभी भी मामला?

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध एक किशोरी ने उसकी शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

किशोरी ने लगाये ये आरोप

किशोरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि साहिल ने उसे अपनी प्रेम जल की बातों में फंसा कर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाया। उसने उससे शादी की बात की तो वह विवाह की बात से मुकर गया। जब उसके परिजनों से बात की गई तो साहिल के परिजनों ने गाली गलौज दी और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी साहिल ने शादी की बात कहने पर उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने साहिल के परिजन से शादी की बात कही। इस पर साहिला के पिता जसीम उर्फ जग्गा, मां बन्नो, चाचा यासीन, शहाबान ने पिता के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

मामले में पुलिस की कार्रवाई

इस पर पीड़िता ने थाना जहानाबाद में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर न्यायालय के बयान के बाद थाना अध्यक्ष मनीष कुमार उपनिरीक्षक प्रीति सिंह कस्बा प्रभारी नारद भारती ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विधि कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

फतेहपुर में मजार विवाद: नरेंद्र हिन्दू की जमानत से बढ़ी हलचल, जुलूस निकालकर बनाया माहौल, Video

थाना अध्यक्ष ने बताया पीड़िता की तहरीर वह मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय भेजा गया जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 4 January 2026, 3:24 AM IST

Advertisement
Advertisement