हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Pinterest)
इटावा: Etawah Train Jump Case में शुक्रवार को सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले युवक और युवती के शवों की पहचान हो गई है। दोनों की पहचान मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के असवा गांव निवासी करन निषाद (22) और शिवानी (18) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों हरियाणा से प्रयागराज एक्सप्रेस के जरिए घर लौट रहे थे और रास्ते में चलती ट्रेन से नीचे उतर गए। घटना की जांच जीआरपी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शिवानी 8 जुलाई से लापता थी। उसके परिजनों ने जिगना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव का ही रहने वाला करन निषाद उसे अपने साथ ले गया था। तलाश के दौरान दोनों के हरियाणा के धारूहेड़ा में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों परिवार उन्हें लेकर वापस घर लौट रहे थे।
Etawah Train Jump Case में परिजनों के अनुसार सभी लोग प्रयागराज एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक साथ सफर कर रहे थे। शिवानी के पिता ने बताया कि रात करीब एक बजे तक सभी जाग रहे थे। इसके बाद रात दो से ढाई बजे के बीच घटना हुई। कानपुर पहुंचने पर सहयात्रियों ने बताया कि पहले शिवानी चलती ट्रेन से नीचे उतर गई और उसके पीछे करन भी चला गया।
कुछ समय बाद इटावा के सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों के शव बरामद हुए। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Etawah Train Jump Case में जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Etawah
Published : 26 July 2026, 12:03 PM IST
No related posts found.