
रायबरेली में भीषण हादसा (IMG: Dynamite News)
Raebareli: सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और खौफनाक नजारा रायबरेली में देखने को मिला। डीह थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। घायल युवक को तड़पता देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
हादसा रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में रायबरेली-परसदेपुर मार्ग पर मदरसा फैजाने मुस्तफा, पूरे बुधई के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक गोदवारा निवासी हरिओम पुत्र बाल कुमार प्रजापति अपने साथी रितेश पुत्र मुन्ना लाल के साथ मोटरसाइकिल से डीह सुंदरगंज चौराहे की तरफ जा रहा था। दोनों बाइक सवार रायबरेली-परसदेपुर मार्ग पर आगे बढ़ रहे थे।
चोरी के माल बंटवारे के दौरान पुलिस की घेराबंदी, रायबरेली में सर्राफा चोरी गिरोह का सनसनीखेज खुलासा
ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में हरिओम को गंभीर चोटें आईं। उसका दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और हड्डी टूटने से पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। युवक की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए।
घायल युवक को सड़क पर तड़पता देख राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। लोगों ने यूपी 112 पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल हरिओम को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।
टोका तो आ गया गुस्सा… फिर कुल्हाड़ी उठाई और खत्म कर दिया सब, झकझोर देगी रायबरेली की ये कहानी
हादसे के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक दुर्घटना के बाद अपना ई-रिक्शा वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
ई-रिक्शा को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल युवक के उपचार और उसकी स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
Location : Raebareli
Published : 9 August 2026, 5:34 PM IST