मदरसे के पास आमने-सामने भिड़े ई-रिक्शा और बाइक, युवक गंभीर घायल; वाहन छोड़ भागा चालक
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में रायबरेली-परसदेपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गोदवारा निवासी हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी डीह पहुंचाया गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।