Dynamite Exclusive: टीवी सीरियल रामायण में जामवंत का किरदार निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

चार दशक पहले के ऐतिहासिक टीवी सीरियल रामायण के जामवंत महराजगंज पहुंचे, जहां उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत की, पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 11 June 2025, 12:27 PM IST
google-preferred

महराजगंज: रामानंद सागर द्वारा निर्मित ऐतिहासिक टीवी सीरियल 'रामायण' चार दशकों बाद भी उसके किरदारों की कला आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में ताजा है। डाइनामाइट न्यूज़ पर उसी रामायण में जामवंत का किरदार निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय ने अपने अनुभव शेयर किये।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता से बातचीत करते हुए राजशेखर उपाध्याय ने बताया कि वो 9 जून को 71 वर्ष को हो गए लेकिन अब भी जामवंत का किरदार उनके रोम रोम में बसता है। उन्होंने बताया उस दशक में जब इसकी शूटिंग हो रही थी, तो जामवंत का जो रूप था उसके मुखौटा को पहनने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी, क्योंकि मुखौटा बालों से ढका होता था। उनके मुख के आगे से सांस लेने के लिए छोटे-छोटे छेद होते थे।

रामायण सीरियल को लेकर कही बड़ी बात

राजशेखर जी ने एक बड़ी बात कही कि रामानंद सागर जी द्वारा निर्मित रामायण सीरियल जैसा दुबारा कभी न बना, न ही ऐसा शायद कभी बन पायेगा। उन्होंने इसे गॉड गिफ्टटेड बता दिया। उन्होंने कहा कि इसके हर एक पात्र अपने किरदार को निभाने में रम गया था। उसे जैसे ईश्वरीय शक्ति मिल गई हो।

राजशेखर उपाध्याय ने बताया की रामायण से पहले वो विक्रम बैताल सीरियल में भी काम किर चुके थे। उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ के साथ अपने जीवन की कई यादें साझा की, साथ ही दर्शको को रामायण सीरियल में अपने रोल का दो डाइलॉग बोल भी कर सुनाया।

कैसे मिला जामवंत का रोल

राजशेखर उपाध्याय ने बताया कि बनारस में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने थिएटर ज्वॉइन किया था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था, इसलिए वह रामलीला में भी भाग लिया करते थे। एक बार ऐसे ही वह रामनगर में रामलीला में अभिनय कर रहे थे और उन पर रामानंद सागर की नजर पड़ी। उन्होंने राजशेखर जी की बुलंद आवाज सुनते ही उन्हें अपने शो में कास्ट कर लिया।

उत्तर प्रदेश से है गहरा नाता

बता दें कि ऐक्टर श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय, उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां कस्बे के हरिहरपुर गांव के रहने वाले हैं। राजशेखर उपाध्याय जामवंत के किरदार से दर्शकों के बीच खूब मशहूर हुए थे। भले ही जामवंत के रोल में उनका चेहरा 'रामायण' में नजर नहीं आया, बावजूद इसके उन्होंने अपनी दमदार आवाज के बलबूते पर खूब प्रसिद्धि पाई। उन्होंने उस किरदार में अपनी बुलंद आवाज से जान फूंक दी थी। ऐसा बताया जाता है कि राजशेखर उपाध्याय ने रामायण में श्रीधर का किरदार भी अदा किया था। लेकिन दर्शकों के दिल में वो जामवंत के रूप में ही बसे हुए हैं।

Location : 
  • maharajganj

Published : 
  • 11 June 2025, 12:27 PM IST