हिंदी
मेडिकल स्टोर (Img: Dynamite News)
Deoria: औषधि निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने थाना लार के पास स्थित ओम मेडिकल एजेंसी, फफेलिया मोड़ छपिया भाटपाररानी स्थित शर्मा मेडिकल हॉल और चनुकी मोड़ लार स्थित दानिश मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान दवाओं के भंडारण, बिक्री, अभिलेखों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को दवा बिक्री से जुड़े नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ओम मेडिकल एजेंसी से दो और शर्मा मेडिकल हॉल से दो संदिग्ध औषधियों के नमूने एकत्र किए गए। इन सभी नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। औषधि विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि दवाएं मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती हैं तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Deoria: पुलिस ने घेरा तो बदमाश ने चला दी गोली! जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर घायल, तमंचा बरामद
ओम मेडिकल एजेंसी में कम तापमान पर रखी जाने वाली दवाओं के लिए आवश्यक फ्रिज उपलब्ध नहीं मिला। इसके अलावा पशु औषधियों के अलग भंडारण के लिए जरूरी लेबलिंग भी नहीं पाई गई। विभाग ने संचालक को मेडिकल स्टोर में रखी आठ दवाओं के खरीद और बिक्री से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
शर्मा मेडिकल हॉल और दानिश मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में यह भी पाया गया कि दवाओं की बिक्री पर ग्राहकों को बिल जारी नहीं किए जा रहे थे। इसके अलावा शेड्यूल एच-1 श्रेणी की दवाओं की बिक्री के लिए अनिवार्य रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं मिला। औषधि निरीक्षक ने संबंधित संचालकों को नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक अभिलेख नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: Deoria: भटनी में मंदिर के पास खूनी खेल का खुलासा! युवक की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी संदिग्ध दवाओं के नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट सहायक आयुक्त (औषधि), गोरखपुर मंडल को भी भेज दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में दवाओं की गुणवत्ता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Location : Deoria
Published : 7 August 2026, 6:11 PM IST
Topics : Deoria News Medical Store Raid UP News