डीएम-एसपी ने दिखाई एकता और अखंडता की ताकत, राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली ”Run For Unity” की दौड़

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर शनिवार को कासगंज में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी मूर्ति चौराहे पर सभी प्रतिभागियों को जलपान और फल वितरित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझते हुए देश की अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का प्रण  लिया। 

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 31 October 2026, 11:49 AM IST
google-preferred

Kasganj: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर शनिवार को कासगंज में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित एकता दौड़ में पुलिसकर्मियों, व्यापारी बंधुओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ  राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

 दौड़े पुलिसकर्मी, व्यापारी और छात्र-छात्राएं, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

 पुलिसकर्मी, व्यापारी और छात्र-छात्राएं, कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिभागियों ने सोरों गेट तिराहे से गांधी मूर्ति चौराहे तक एकता दौड़ लगाई। दौड़ में शामिल लोगों ने आपसी  सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें- Birthday Special: एकता के धागे में पिरोया पूरा देश, इसलिए कहलाए जाते है भारत के लौह पुरुष

प्रतिभागियों को पानी और फल दिए गए

एकता दौड़ के खत्म होने के बाद  इंदिरा गांधी मूर्ति चौराहे पर सभी प्रतिभागियों को जलपान और फल वितरित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझते हुए देश की अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का प्रण  लिया। 

ये भी पढ़ें- Indira Gandhi Death Anniversary: इंदिरा गांधी के वो 5 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी भारत की राजनीति और इतिहास

पुलिस प्रशासन ने निभाई अहम भूमिका 

कार्यक्रम को सकुशल और सुरक्षित खत्म कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा का इंतजाम कराया गया था।  कार्यक्रम स्थल से लेकर दौड़ मार्ग तक Drone camera के जरिए  से हवाई निगरानी की गई, जिससे पूरे आयोजन पर नजर रखी जा सके। पुलिस बल की सतर्कता और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कार्यक्रम शांति से पूरा हुआ। 

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस  Programme ने लोगों को Unity, आपसी सहयोग और राष्ट्र  के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Location :  New Delhi

Published :  31 October 2026, 11:49 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement