बारिश से पहले प्रशासन हाई अलर्ट! तटबंधों की निगरानी तेज, DM खुद मैदान में

महराजगंज में संभावित बाढ़ संकट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को तटबंधों का निरीक्षण, राहत शिविरों की तैयारी और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Updated : 11 May 2026, 9:50 PM IST

Maharajganj: मानसून से पहले महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिलास्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर बड़ा मंथन हुआ। बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान सिंचाई विभाग ने बाढ़ पूर्व तैयारियों का विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। डीएम ने तटबंधों की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी उपजिलाधिकारियों और सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित तटबंधों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले तटबंधों पर बने रैटहोल, रेनकट और कमजोर हिस्सों की मरम्मत हर हाल में पूरी कर ली जाए।

नोडल अधिकारियों की तैनाती

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ के दौरान त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी तटबंधों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाए। साथ ही जिला मुख्यालय और तहसील स्तर पर 15 जून तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। राहत शिविरों को ऊंचे स्थानों पर स्थापित करने और नदियों-नालों की सिल्ट सफाई कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

पहले बेटे को उतारा मौत के घाट और फिर खुद भी चढ़ गया फांसी… फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना

डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार बाढ़ सुरक्षा चौकियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित गांवों के प्रधानों और संभ्रांत लोगों के मोबाइल नंबर सुरक्षित रखने को कहा गया, ताकि आपातकाल में स्थानीय संसाधनों का तुरंत उपयोग किया जा सके।

बैठक में स्वास्थ्य, पशुपालन, पेयजल, खाद्यान्न और सफाई व्यवस्था से जुड़े विभागों को भी हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि राहत शिविरों में दवा, एंबुलेंस, शुद्ध पेयजल, खाद्यान्न, पशुओं के टीकाकरण, नाव और गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

IAS Manoj Kumar Agarwal: जानिये कौन हैं सीनियर IAS मनोज कुमार अग्रवाल, जो बने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव

इसके साथ ही फरेंदा तहसील स्थित दौलतपुर बांध की मरम्मत को लेकर भी जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, नवनीत सहगल, अधिशासी अभियंता राजीव कपिल समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  11 May 2026, 9:50 PM IST