हिंदी
गोरखपुर में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच डीएम दीपक मीणा ने साफ किया है कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है। अफवाह फैलाने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।
गोरखपुर में गैस संकट की अफवाह पर डीएम दीपक मीणा की सख्त चेतावनी
Gorakhpur: रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गोरखपुर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने साफ चेतावनी दी है कि अगर किसी ने गैस की किल्लत की झूठी खबर फैलाकर माहौल खराब करने या कालाबाजारी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
जिले में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं
गोरखपुर जिले में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में गैस सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है। प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और हर उपभोक्ता को नियमानुसार गैस सिलिंडर मिलता रहेगा।
अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं, जिससे आम लोगों में अनावश्यक चिंता पैदा हो रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए पकड़ा गया या इस बहाने कालाबाजारी करने की कोशिश करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कृत्रिम अभाव की स्थिति नहीं बननी चाहिए
डीएम दीपक मीणा ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराकर गैस सिलिंडर की पैनिक बुकिंग या अनावश्यक स्टॉक करने की होड़ में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी कृत्रिम अभाव की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
भाभी मेरे साथ अवैध संबंध बना लो…महिला ने किया मना तो देवर ने कर दिया ये कांड
ऐसे लोगों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। यदि किसी गैस एजेंसी, डीलर या बिचौलिए द्वारा गैस सिलिंडर की कालाबाजारी किए जाने का मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।