
निरीक्षण कर बाहर आते डीएम और एसपी (IMG: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज जिला जेल में बुधवार को अचानक प्रशासन की दस्तक से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी बिना किसी पूर्व सूचना के जिला कारागार पहुंच गए। दोनों अधिकारियों के अचानक पहुंचते ही जेल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। इसके बाद जेल की बैरकों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बंदियों की गतिविधियों, निगरानी व्यवस्था और जेल में लागू सुरक्षा इंतजामों को परखा।
बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के जिला कारागार पहुंचने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन में सतर्कता बढ़ गई। अधिकारियों ने जेल के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान जेल में सुरक्षा के लिए अपनाई जा रही व्यवस्था और बंदियों की निगरानी के तरीकों को देखा गया।
महराजगंज में 20 लाख की बैंक धोखाधड़ी पर कोर्ट सख्त, पुलिस को FIR दर्ज कर CO से जांच कराने का आदेश
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जिला कारागार की सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों की सुरक्षा और उनकी निगरानी से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। इस दौरान जेल से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई।
जेल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। जेल परिसर में सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इस पर विशेष ध्यान दिया गया।
महराजगंज में पुरानी दुश्मनी का खौफनाक अंत! कुदाल से हमला, खून से लथपथ मिला युवक और फिर…
जेल अधीक्षक ने डीएम और एसपी को बताया कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियमित निगरानी की जाती है। समय-समय पर बैरकों की तलाशी और निरीक्षण भी कराया जाता है। इसका उद्देश्य जेल परिसर में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते पकड़ना है।
Location : Maharajganj
Published : 12 August 2026, 3:14 PM IST
Topics : District jail DM Inspection Jail Inspection Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) SP Inspection