देवरिया जेल में अचानक पहुंचीं प्रशासनिक गाड़ियां, मची खलबली! DM-SP ने दिए कड़े निर्देश
देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। महिला बंदियों के बच्चों के पोषण, जेल सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण भोजन, कौशल विकास, विधिक सहायता और ‘एक जेल, एक उत्पाद’ योजना को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।