महराजगंज में शिक्षक के व्यवहार और वित्तीय चार्ज को लेकर बढ़ा विवाद, मामला पहुंचा डीएम के पास

विद्यालय में शिक्षक के व्यवहार, बच्चों से कथित रूप से पैसे मांगने और वित्तीय चार्ज को लेकर विवाद गहरा गया है। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की है।

Maharajganj: महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय चैनपुर में एक शिक्षक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बक्शीश अली ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

शिकायत के अनुसार पीएम श्री विद्यालय खेसरारी मंशाछापर से स्थानांतरित होकर आए शिक्षक मुद्रिका प्रसाद पर विद्यालय में कार्यरत अन्य शिक्षकों से विवाद करने, बच्चों और स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि बच्चों की अनुपस्थिति पर उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों में नाराजगी बढ़ रही है। इसका असर विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर भी पड़ने लगा है।

महराजगंज: सदर विकासखंड में नई जिम्मेदारी, रामदरस चौधरी बने बीडीओ

विद्यालय का माहौल खराब

विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष का कहना है कि शिक्षक के व्यवहार से विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है और स्टाफ के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। अभिभावकों में भी इसको लेकर चर्चा तेज है और कई लोग बच्चों को विद्यालय भेजने में असहज महसूस कर रहे हैं।

मामले का दूसरा बड़ा पहलू विद्यालय के वित्तीय चार्ज और भवन निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए शासन से धनराशि मिलने के बावजूद निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि संबंधित शिक्षक स्वयं को प्रभारी बताते हुए निर्माण कार्य को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहे हैं और वित्तीय चार्ज अपने पास लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।

बताया गया है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 17 अप्रैल 2026 को पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक को वित्तीय चार्ज सौंपने का आदेश जारी किया जा चुका है, लेकिन अब तक उसका पालन नहीं हुआ है।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर महराजगंज प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 25,920 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

वित्तीय चार्ज बनाए रखने का निर्देश

विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक के पास ही वित्तीय चार्ज बनाए रखने का निर्देश दिया जाए, ताकि विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके और निर्माण कार्य भी समय पर पूरा हो सके।

फिलहाल यह मामला शिक्षा विभाग और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन शिकायत की जांच कर क्या कार्रवाई करता है और विद्यालय में चल रहे विवाद का समाधान किस तरह निकाला जाता है।

Location :  Maharajganj

Published :  23 April 2026, 11:57 AM IST

Advertisement