महराजगंज में जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, 7 से 21 मई 2026 तक स्व-गणना की अवधि निर्धारित।

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने दिए सख्त निर्देश
Maharajganj: भारत की आगामी जनगणना-2027 को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनगणना कार्य को सुचारू, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनगणना भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस गंभीरता और सतर्कता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है, उसी प्रतिबद्धता के साथ जनगणना-2027 का कार्य भी पूरा किया जाए।
बैठक में बताया गया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं भवनों की गणना की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया सीएमएम पोर्टल के माध्यम से संपादित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।
सपा विधायक राघवेंद्र गौतम का आरोप, SIR फॉर्म-7 में खामियां; जानिये क्या कहा?
उत्तर प्रदेश, लखनऊ से जनगणना-2027 हेतु अम्बिका मौर्य को महराजगंज का प्रभारी नामित किया गया है। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया के विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार्ज अधिकारी, प्रगणक एवं सुपरवाइजर को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि आंकड़ों के संकलन में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 07 मई से 21 मई 2026 तक 15 दिवस की स्व-गणना अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान नागरिक स्वयं अपनी आवश्यक जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई 2026 से प्रगणक एवं सुपरवाइजर द्वारा स्थलीय सत्यापन कर आंकड़ों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Auraiya Fire: एचटी लाइन छूते ही घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज, चार मकानों में लगी आग
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर उप जिलाधिकारी विजय यादव, उपजिलाधिकारी फरेंदा एवं नौतनवा सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।