पुलिस सिस्टम का ‘रियलिटी चेक’ महराजगंज दौरे पर आये DIG शिवसिम्पी चनप्पा, देखिए क्या बोले ?

शिवसिम्पी चनप्पा ने गोरखपुर रेंज पुलिस के अंतर्गत पुरंदरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, लंबित मामलों और पुलिस अनुशासन की गहन समीक्षा की। होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी बैठक में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। पढ़ें पूरी खबर

महराजगंज: मंगलवार दोपहर गोरखपुर रेंज के डीआईजी शिवसिम्पी चनप्पा ने पुरंदरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत को बेहद करीब से परखा। निरीक्षण से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अपराध रजिस्टर, लंबित विवेचनाएं, मेस व्यवस्था, सिपाहियों की वर्दी और हथियारों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

डीआईजी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण कर आम जनता को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

त्योहारों पर सख्त शांति संदेश, जबरन रंग नहीं, परंपरागत मार्ग से जुलूस

निरीक्षण के बाद आयोजित पीस कमेटी बैठक में डीआईजी ने ग्राम प्रधानों और चौकीदारों को निर्देश दिया कि होली और रमजान भाईचारे के पर्व हैं। जो लोग रंग नहीं खेलना चाहते, उन पर जबरदस्ती न की जाए। उन्होंने कहा कि होली जुलूस केवल पारंपरिक रास्तों से ही निकाले जाएं और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत थाने को दी जाए।

Video: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अबु सालेम की याचिका, वकील ने डाइनामाइट न्यूज़ से बताई अंदर की बात

ड्रेसकोड पर फटकार - लाठी और पहचान पत्र अनिवार्य

डीआईजी चौकीदारों की बैठक में ड्रेसकोड का पालन न होने पर नाराज दिखे। लाठी और पहचान पत्र साथ न रखने पर उन्होंने कड़ा निर्देश जारी किया। साथ ही जिम्मेदारी बेहतर निभाने के लिए चौकीदारों को टॉर्च और कंबल भी वितरित किए।

थाना परिसर की सफाई से प्रभावित DIG

थाने की स्वच्छता और रंग-रोगन देखकर डीआईजी काफी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण कर स्टाफ की सराहना की और इसे अनुशासन का प्रतीक बताया।

हंगामेदार होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, चुनावी वर्ष में मुद्दों को उठाने के लिए विधायकों ने कसी कमर

ये रहे मौजूद 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सीमेन्द्र मीणा, एडिशनल एसपी सिद्धार्थ, सीओ फरेंदा अनुरुद्ध कुमार, सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी मनोज कुमार राय सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 17 February 2026, 6:28 PM IST

Advertisement
Advertisement