हिंदी
मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: यातायात माह नवंबर-2026 के तहत देवरिया यातायात पुलिस ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 149 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया।
अभियान के दौरान बस स्टैंड, सुभाष चौक और गोरखपुर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी भरने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और तीन सवारी बैठाकर चलने वालों पर भी शिकंजा कसा गया।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहनों को सीज (फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
पुलिस ने बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित ऑटो व ई-रिक्शा को भी चेक किया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा गोरखपुर रोड पर इंटरसेप्टर वाहन की मदद से तेज गति से चलने वाले वाहनों की जांच कर ओवरस्पीडिंग के मामलों में चालान किया गया। सुभाष चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
वाहन चालकों की जांच (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़ )
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट पहनने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने की हिदायत दी।
ठंड के मौसम में माइग्रेन ट्रिगर होने की असली वजह क्या है? जानिये लक्षण, जांच व उपचार के सही तरीके
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। पुलिस के अनुसार सुरक्षित यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Location : Deoria
Published : 24 November 2026, 4:18 PM IST
Topics : Deoria 149 Vehicle Challan Deoria Traffic Police Action deoria Latest news Deoria News Yatayat Mah November 2026