हिंदी
मंदिर परिसर में श्रद्धालु और संत(image: dynamite news)
Deoria: देवरिया शहर स्थित श्री तिरुपति बालाजी मंदिर परिसर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ श्रीगोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण ने मंदिर परिसर में भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
इस वर्ष गोवर्धन पूजन का पर विशेष संकल्प मनोकामना की पूर्ति के लिए नेपाल के शालग्राम क्षेत्र से पधारे श्री 108 स्वामी ऋषिप्रपन्नाचार्य जी के द्वारा संपन्न हुआ। इस महोत्सव में छप्पन भोग सहित कुल 156 प्रकार के पकवान भगवान को अर्पित किए गए। भक्तों ने भगवान के भव्य भोग के दर्शन कर खुद को गौरवान्वित किया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, भंडारे का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम में जीयर स्वामी श्री उद्धवप्रपन्नाचार्य जी, श्री ऋषिकान्ताचार्य स्वामी, प्रदेश के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सदर विधायक डॉ. शलभमणि त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा नीरज शाही, अशोक कुमार अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संतोष तिवारी, समाजसेवी नित्यानंद पांडेय, विमल गुप्ता, अरुण बरनवाल, नितीन बरनवाल, अखिलेन्द्र शाही और विनोद तिवारी सहित अन्य लोगों ने महोत्सव में सहभागिता की।
बाबा केदार को भावुक विदाई! छह माह के लिए बंद हुए गर्भगृह के कपाट, अब ओंकारेश्वर में होंगे दर्शन
गोवर्धन पूजन के अवसर पर मानव सेवा का भी काम किया गया, इस दौरान कई जरूरतमंदों और आगंतुकों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। इस पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और धार्मिक आस्था का संगम देखने को मिला, जो बहुत ही सराहनिय था।
मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान साधु- संत
अन्नकूट महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के इस अलौकिक रूप और महाभोग के दर्शन किए। पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ हुई इस पूजा में भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए छप्पन भोग से भी भव्य, 156 प्रकार के पकवान अर्पित किए गए।
इस पूरे आयोजन में पूजा-अर्चना, भगवान के भव्य भोग, श्रद्धालुओं के दर्शन और भंडारे के माध्यम से धार्मिक आस्था और सेवा भाव की झलक देखने को मिली। श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया हिस्सा लिया।
Location : Deoria
Published : 11 November 2026, 1:57 PM IST
Topics : Amarnath Mandir annakoot mahotsav Deoria news updates Govardhan Puja significance Tirupati Balaji Temple Deoria
No related posts found.