Deoria Road Accident: देवरिया में रफ्तार का जानलेवा कहर, 18 घंटे में सड़क दुर्घटना में चली गई तीन की जान

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रफ्तार का कहर लगातार जारी हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

देवरिया: जनपद में रफ्तार का कहर जारी है। बढ़ते सडक हादसों की ग्राफ थमने का नाम नही ले रहा। पिछले 18 घंटे के दौरान तीन लोग सड़क दुर्घटना में जान चली गई।

पहली घटना में देवरिया जनपद के खुखूंद थाना परसिया भंडारी के निवासी सोनू घाट के समीप शुक्रवार की सुबह साइकिल सेवा दीनानाथ प्रसाद 50 साल को एक वाहन ने मार दी। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी बिंदू समेत चार बच्चे हैं। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की सुबह बरहज सोनुघाट मार्ग पर भलुअनी नगर पंचायत के गांधी नगर निवासी राहुल उर्फ पप्पू मद्देशिया पेट्रोल पंप के सामने कमांडर जीप से बाइक सवार राहुल उर्फ पप्पू मद्धेशिया 28 पुत्र स्व भोला मद्धेशिया को ठोकर दी । देवरिया महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

युवक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के लिए निकला था

तीसरी घटना गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर वेलकुंडा गांव के पास गुरुवार की रात हुई। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वेलकुंडा निकासी चंद्रशेखर यादव 61 गुरुवार की रात घर से रात में भोजन एक स्कूल में सोने जा रहे थे इसी दौरान स्कूल के समीप अज्ञात वान ने ठोकर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गौरीबाजार भिजवाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग छाती पीटकर रोने लगे।

Location :  Deoria

Published :  30 May 2025, 8:53 PM IST

Advertisement