ऑपरेशन Cy-Vazra के तहत देवरिया पुलिस का बड़ा धमाका, थार सवार तीन शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

देवरिया की बनकटा पुलिस ने ऑपरेशन 'Cy-Vazra' के तहत साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 September 2026, 5:55 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी अभियान ऑपरेशन ‘Cy-Vazra’ के तहत देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बनकटा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

साइबर ठगी से जुड़ी कई चीजें बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से साइबर ठगी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन महिंद्रा थार बरामद किया गया है। यह कार्रवाई 5 सितंबर 2026 की रात करीब 2:20 बजे की गई।

यह भी पढ़ें - Deoria Flood Alert: देवरिया में बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, सैकड़ों गांवों पर मंडरा रहा खतरा?

एसपी के निर्देशन में चलाया गया अभियान

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें - Deoria: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल, प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पत्नी भी घायल

आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार ठगी का तरीका यह था कि आरोपी साइबर अपराध के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में धनराशि मंगवाते थे और इसके बदले खाताधारकों को कुछ पैसे देते थे। यह पूरा लेन-देन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से अवैध तरीके से किया जाता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Deoria

Published :  5 September 2026, 5:55 PM IST

Related News

Advertisement